बरेली: एलाइंस एयर की फ्लाइट 1 घंटे देरी से बरेली पहुंची
अमृत विचार, बरेली। एलाइंस एयर एटीआर की कमी से जूझ रही है। इस वजह से बरेली-दिल्ली फ्लाइट भी प्रभावित हो रही है। निर्धारित शेड्यूल के समय के अनुसार फ्लाइट का आना-जाना नहीं हो रहा है। इसका असर यात्रियों पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। यही वजह है कि एयर ट्रैफिक भी काफी घट गया …
अमृत विचार, बरेली। एलाइंस एयर एटीआर की कमी से जूझ रही है। इस वजह से बरेली-दिल्ली फ्लाइट भी प्रभावित हो रही है। निर्धारित शेड्यूल के समय के अनुसार फ्लाइट का आना-जाना नहीं हो रहा है। इसका असर यात्रियों पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। यही वजह है कि एयर ट्रैफिक भी काफी घट गया है। कई दिनों से 3 से 4 घंटे देरी से फ्लाइट बरेली पहुंच रही थी। रविवार को करीब 1 घंटे देरी से पहुंची। हालांकि इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। दोपहर 1 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट 2 बजे आई। कुछ देर रुकने के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: तुलाशेरपुर में बीडीए ने बनवाई सड़क, मंत्री ने किया लोकार्पण
