सलमान खान की मिमिक्री करने वाला आजम अंसारी गिरफ्तार, वीडियो बनाने के लिए तोड़ें कई Traffic Rules

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के आजम अंसारी नाम के शख्स को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में कल रात ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आजम अंसारी सलमान खान की नकल करता था और सोशल मीडिया के लिए खुद के वीडियो शूट करता था। सलमान खान की मिमिकरी करने वाले आजम अंसारी पर …

लखनऊ। राजधानी के आजम अंसारी नाम के शख्स को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में कल रात ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आजम अंसारी सलमान खान की नकल करता था और सोशल मीडिया के लिए खुद के वीडियो शूट करता था।

सलमान खान की मिमिकरी करने वाले आजम अंसारी पर 151 में चालान किया गया है। बता दें, शख्स के यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि आजम अंसारी ट्रैफिक रोक कर पब्लिक के आगे आगे डांस कर रहा है। जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा हो रहा है। फिलहाल आजम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें- देवरिया : अश्लीलता के आरोप में महिला कॉलेज का प्राचार्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार