Lock Upp विनर Munawar Faruqui ने गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो, Munjali के फैंस को लगा बड़ा झटका
मुंबई। रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ को फैंस ने खूब पसंद किया। इस रिएलिटी शो के पहले सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम की। शो जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में मुनव्वर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे …
मुंबई। रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ को फैंस ने खूब पसंद किया। इस रिएलिटी शो के पहले सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम की। शो जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में मुनव्वर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस शो में मुनव्वर फारुकी का नाम अंजलि के साथ जोड़ा गया था।
फोटो में जो लड़की है उसका नाम नाजिल बताया जा रहा है। मुनव्वर ने इस लड़की के चेहरे पर हर्ट इमोजी से छुपाया हुआ है। फैंस ने रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने मुनव्वर फारुकी को यहां तक कह दिया है कि वो अंजलि को धोखा दे रहे हैं।

शो में अंजलि मुनव्वर से अपने प्यार का इजहार कर चुकी थी। उन्होंने इस बात को कबूला भी था की वो मुनव्वर को दिल ही दिल में पसंद करने लगी थीं। लेकिन मुनव्वर की साइड से कोई रिस्पांस ना मिलने पर उन्होंने अपने पैर पीछे खींच लिए। शो में जब अंजलि को मुनव्वर की टूटी शादी और उनके बच्चे के बारे में पता चला था तो उन्होंने खूब आंसू बहाए थे। ऐसे में मुनव्वर से जुड़ा एक और राज अंजलि को परेशान कर सकता है।
I think @nazilx9 and @munawar0018 looking so hot and sexy couple ever ?❤️
So No more #Munjali
Now #MunawarFaruqui + #Nazilx = #Munaaz ❤️?#MunawarFaruqi #MunawarKiJanta #MunawarWarriors pic.twitter.com/yoZvg26Gua— Rahul Singh (@rahulsi70211070) May 8, 2022
शो में रहते हुए मुनव्वर फारुकी ने अंजलि को पहले ही बता दिया था कि इस शो के बाहर भी उनकी गर्लफ्रेंड है। ऐसे में फैंस एकदम हैरान रह गए हैं क्योंकि बाहर आते ही कॉमेडियन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर दी है।
पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी नन्ही परी की पहली झलक, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बेटी
