चंदौली में पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, कहा- हम न्याय दिलाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चंदौली पहुंचे। पुलिस दबिश के दौरान जान गंवाने वाली युवती के परिवार वालों से उन्होंने मुलाकात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन और सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि उस बच्ची को न्याय दिलाने की लड़ाई हम लड़ेंगे। हमें सरकारी जांच पर भरोसा नहीं। हाईकोर्ट …

वाराणसी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चंदौली पहुंचे। पुलिस दबिश के दौरान जान गंवाने वाली युवती के परिवार वालों से उन्होंने मुलाकात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन और सरकार पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश ने कहा कि उस बच्ची को न्याय दिलाने की लड़ाई हम लड़ेंगे। हमें सरकारी जांच पर भरोसा नहीं। हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में जांच हो, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि जो सरकार पुलिस को चुनाव जिताने में लगा दे, उस सरकार से क्या उम्मीद करोगे। दलाली का सेंसेक्स थाने में बढ़ रहा है। जाति के आधार पर थानों में काम हो रहा है।

यूपी और बिहार की सरकार को जगना चाहिए कि किस तरह शराब का खेल चल रहा है। जाति के आधार पर काम कराने वाले आज खुद जाति के आधार पर सुनवाई कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि के दबाव में यूपी सरकार यह कर रही है कि कब किसे फंसाना है’।

पढ़ें- देश के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रही है भाजपा: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार