दुपहिया वाहन और बारातियों से भरी बस में टक्कर, दो की मौत, नौ घायल
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा वड़ोदरा मार्ग पर आज बारातियों से भरी बस की दो दुपहिया वाहनों से टक्कर के चलते वन विभाग के वनपाल समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई और नौ बाराती घायल हो गए। जुलवानिया थाना पुलिस के अनुसार खरगोन जिले के बेड़िया …
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा वड़ोदरा मार्ग पर आज बारातियों से भरी बस की दो दुपहिया वाहनों से टक्कर के चलते वन विभाग के वनपाल समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई और नौ बाराती घायल हो गए। जुलवानिया थाना पुलिस के अनुसार खरगोन जिले के बेड़िया के अंतरसम्भा से बड़वानी जिले के सिलावद लौट रही बारातियों से भरी बस ग्राम मालबैड़ी के समीप सामने से आ रहे दो दुपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद असंतुलित होकर खेत में पलट गयी।
घटना के चलते बड़वानी जिले के सेंधवा में कार्यरत वनपाल दुपहिया वाहन सवार आर के तारे (59) और खरगोन जिले के सेगांव निवासी सुनील राठौर की मृत्यु हो गयी। सेगांव की विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मनीषा मंडलोई ने बताया कि घटना में 09 बाराती घायल हुए थे, जिन्हें सेगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचारित कराया गया।
ये भी पढ़ें-
चक्रवात ‘असानी’: ममता बनर्जी ने दो जिलों में अपने कार्यक्रमों को किया स्थगित
