बहराइच: सड़क हादसों में श्रमिक समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। जिसमें श्रमिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टपरा पुर निवासी अनंत राम पाल (36) पुत्र घिराऊ रिश्तेदारी में बाइक निबियापारा गांव …

बहराइच। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। जिसमें श्रमिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टपरा पुर निवासी अनंत राम पाल (36) पुत्र घिराऊ रिश्तेदारी में बाइक निबियापारा गांव गए थे। रविवार रात 10 बजे वह बाइक से वापस घर आ रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर उमरी हाता गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। भाई राम रूप पाल ने बताया कि थाने में तहरीर दी गई है।

उधर रूपईडीहा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव निवासी मदन (45) पिरथी प्रसाद सोमवार को पैदल रूपईडीहा कस्बे में काम की तलाश में जा रहा था। चकिया रोड पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी चरदा में भर्ती कराया। यहां घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में बेगमपुर के निकट मदन की मौत हो गई। बहनोई राम सनेही ने बताया कि वह मजदूरी के सिलसिले में जा रहे थे। तभी हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-सामाजिक न्याय को बढ़ावा देती हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें: मांडविया

संबंधित समाचार