गरमपानी: कूल गांव के 15 अपात्र लोगों की सूची जांच के लिए डीएम को भेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। गरीबों के हक पर डाका डाल उनके हिस्से का लाभ लेने वालों की अब खैर नहीं है। उत्तराखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव ने रामगढ़ ब्लॉक के कूल गांव के 15 अपात्र व्यक्तियों की सूची जिलाधिकारी को भेज मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई …

गरमपानी, अमृत विचार। गरीबों के हक पर डाका डाल उनके हिस्से का लाभ लेने वालों की अब खैर नहीं है। उत्तराखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव ने रामगढ़ ब्लॉक के कूल गांव के 15 अपात्र व्यक्तियों की सूची जिलाधिकारी को भेज मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी आयोग को उपलब्ध कराने को भी कहा है।

आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद कई लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अंत्योदय राशन कार्ड बनाकर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। गरीबों को उनका हक मिल सके इसके लिए शासन प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है।

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में उत्तराखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव तेजबल सिंह ने तहसील कोश्या कुटोली के रामगढ़ ब्लॉक के कूल गांव में करीब 15 लोगों के अपात्र होने की सूचना उपलब्ध कराई है। सदस्य सचिव ने मामले में जांच कराने के निर्देश देते हुए अपात्र लोगों के राशन कार्ड तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार