हल्द्वानी: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, बोलीं- सरकार नहीं मानी तो जनता देगी जवाब
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल, डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों में बढ़ते दामों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आज महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी से जुड़ी महिलाओं ने हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर केंद्र सरकार का पूतला फूंक दिया। इस दौरान महिलाओं ने गैस सिलेंडर के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल, डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों में बढ़ते दामों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आज महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी से जुड़ी महिलाओं ने हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर केंद्र सरकार का पूतला फूंक दिया।
इस दौरान महिलाओं ने गैस सिलेंडर के दाम वापस लो, वापस लो के नारे लगाए। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि एक तरफ तो रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं दूसरी तरफ दिनों दिन बढ़ती महंगाई ने निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल डीजल की कीमतों के बाद अब सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
दूसरी तरफ केंद्र सरकार मुफ्त राशन देकर जनता को बर्गला रही है। महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट और मंजू पांडे ने कहा कि अगर मोदी सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो जनता सही वक्त पर इसका जवाब भी देगी। बताते चलें कि पिछले दिनों तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद हल्द्वानी में 14 किलो 200 ग्राम वजन वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1020 रुपये तो वहीं कॉमर्सियल सिलेंडर की कीमत 2399 रुपये पहुंच गई है।
