बरेली: जिसे बेटी बनाकर पाला वही कर रही मां के साथ मारपीट
अमृत विचार, बरेली। रिश्तेदार से बच्ची को गोद लेकर पालने वाली मां को और बेटी ने परेशान कर दिया है। वह मां के साथ आए दिन मारपीट करती है, और मकान बेचने का दबाव बना रही है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। बारादरी के सिंधु नगर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला …
अमृत विचार, बरेली। रिश्तेदार से बच्ची को गोद लेकर पालने वाली मां को और बेटी ने परेशान कर दिया है। वह मां के साथ आए दिन मारपीट करती है, और मकान बेचने का दबाव बना रही है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
बारादरी के सिंधु नगर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसने अपनी रिश्तेदार महिला से 16 साल पहले एक बच्ची को गोद लिया था। और उसका पालन पोषण कर पढ़ाया लिखाया। आरोप है कि अब बेटी मां के साथ मारपीट करती है। घर में तोड़फोड़ करती करते हुए मां पर चाकू तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी देती है।
जबरन मां से पैसे छीन कर ले जाती है और दोस्तों में खर्च कर देती है। रात में उन्हें डराती है, और मकान बेचने का दबाव बना रही है। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने बारादरी पुलिस को जांच के आदेश दिए है।
ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड कोविड अस्पताल में जांच को भटकते रहे मरीज
