खटीमा व्यापार मंडल चुनाव : जांच में सभी 12 नामांकन पत्र मिले वैध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। व्यापार मण्डल चुनाव के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए सभी 12 नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाए गए हैं। कल मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जायेंगे और मतदान 25 मई को होगा। सनातन धर्मशाला में मुख्य चुनाव अधिकारी महेश जोशी सहित चुनाव …

खटीमा, अमृत विचार। व्यापार मण्डल चुनाव के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए सभी 12 नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाए गए हैं। कल मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जायेंगे और मतदान 25 मई को होगा।

सनातन धर्मशाला में मुख्य चुनाव अधिकारी महेश जोशी सहित चुनाव कार्य समिति की देखरेख में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें दाखिल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण सक्सेना, गौरीशंकर अग्रवाल, नासिर खान और पप्पू हसन, महामंत्री पद के प्रत्याशी अमन अरोड़ा, हिमांशु अग्रवाल, कामिल खान और पप्पू हसन तथा कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव अग्रवाल, प्रियांशु बंसल, गुलफाम अली और संजय अग्रवाल के नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाए गए।

चुनाव अधिकारी महेश जोशी ने बताया कि कल मंगलवार को प्रातः 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 12 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जायेंगे। मतदान 25 मई को होगा। इस अवसर पर अनिल बत्रा, रंजन अग्रवाल, अफजल खान, रवीश भटनागर, विशाल गोयल, दिगम्बर गुप्ता, महेन्द्र ठाकुर, पूरन बिष्ट, आशीष अग्रवाल आदि थे।

संबंधित समाचार