पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ ने दी सीएम योगी को बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाए जाने की घोषणा का सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामेश्वरम हनुमान मंदिर, पांडे गंज के महंत पवन कुमार दास ने कहा कि यह कदम पुजारी-पुरोहितों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाए जाने की घोषणा का सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामेश्वरम हनुमान मंदिर, पांडे गंज के महंत पवन कुमार दास ने कहा कि यह कदम पुजारी-पुरोहितों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ कई साल से प्रदेश सरकार से मांग कर रही थी कि मंदिरों की देखभाल और पूजा अर्चना करने के लिए पुजारियों को मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत नियुक्त किया जाता है। उन सभी पुजारियों, पुरोहितों को सरकार द्वारा प्रत्येक माह मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही बुजुर्ग पुजारियों को पेंशन व्यवस्था की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की है कि पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन में महासंघ के पदाधिकारियों को शामिल किया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी, जगदंबा तिवारी , संगठन मंत्री लल्लू राम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष शुक्ला रुद्र, महासचिव महादेव बाबा, कोषाध्यक्ष संजय पांडे, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-क्रांति दिवस के मौके पर मेरठ में सीएम योगी करेंगे शहीदों के परिजनों का सम्मान

संबंधित समाचार