संभल : ट्रक की चपेट में आकर बच्ची की मौत, मां घायल
संभल, अमृत विचार। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई, बच्ची की मां भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दिल्ली के खानपुर निवासी सुरेश सोमवार को थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव शाहपुर चमारन गांव स्थित अपनी ससुराल से संभल आ रहा …
संभल, अमृत विचार। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई, बच्ची की मां भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
दिल्ली के खानपुर निवासी सुरेश सोमवार को थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव शाहपुर चमारन गांव स्थित अपनी ससुराल से संभल आ रहा था। सुरेश के साथ पत्नी रीता और पांच वर्षीय बेटी वर्षा भी साथ थी। ये लोग बाइक पर सवार होकर सिरसी के समीप पहुंचे। यहां वह एक दुकान पर अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुके। पेट्रोल डलवाते समय बाइक से पत्नी रीता और बेटी वर्षा नीचे उतर गई।
इसी दौरान बच्ची सड़क की और दौड़ पड़ी, उसको रोकने के चक्कर में रीता भी उसके पीछे दौड़ी। तभी दोनों मां-बेटी ट्रक की चपेट में आ गईं। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। रीता भी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद पिता की हादसे को देखकर चीख निकल गई। वह बदहवास होकर वहीं गिर पड़ा और रोने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें:- संभल: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत
