बरेली: साहब! भोजीपुरा सीएचसी में चरम पर भ्रष्टाचार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। साहब! भोजीपुरा सीएचसी पर तैनात स्टाफ मानदेय जारी करने के नाम पर लाखों की वसूली कर चुका है। वहीं बीते कई माह से मानदेय जारी नहीं किया है। दरअसल, साेमवार को आशा कार्यकर्ताओ ने एडी हेल्थ ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिववती साहू ने बताया कि सीएचसी …

अमृत विचार, बरेली। साहब! भोजीपुरा सीएचसी पर तैनात स्टाफ मानदेय जारी करने के नाम पर लाखों की वसूली कर चुका है। वहीं बीते कई माह से मानदेय जारी नहीं किया है। दरअसल, साेमवार को आशा कार्यकर्ताओ ने एडी हेल्थ ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिववती साहू ने बताया कि सीएचसी पर तैनात स्टाफ अनूपम और अनूप आशा कार्याकर्ताओं से मानदेय जारी करने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल कर रहे हैं। वहीं पिछले तीन माह से आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिला है, जिससे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर आशा देवी, लज्जावति, द्रोपदी, गीता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

संबंधित समाचार