हल्द्वानी: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोले- उत्तराखंड सरकार के पास नहीं है पैसे की कमी, सरकारी स्कूलों की बदलेंगे तस्वीर… देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों का हाल और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। सरकार भी यह जानती है लेकिन हर साल सिवाय बयानबाजी के धरातल पर कुछ नजर नहीं आता। देखें वीडियो: मंत्री धन सिंह रावत बोले- उत्तराखंड सरकार के पास नहीं है पैसे की कमी, बदले देंगे स्कूलों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों का हाल और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। सरकार भी यह जानती है लेकिन हर साल सिवाय बयानबाजी के धरातल पर कुछ नजर नहीं आता।

देखें वीडियो: मंत्री धन सिंह रावत बोले- उत्तराखंड सरकार के पास नहीं है पैसे की कमी, बदले देंगे स्कूलों की सूरत

यही वजह है कि सख्ती न होने से प्राइवेट स्कूल संचालक भी मनमानियों से बाज नहीं आते। कभी स्कूल फीस तो कभी अतिरिक्त सेलेबस और ड्रेस के फेर में अभिभावक फंस ही जाते हैं। इस बार भी नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बच्चों की पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों की जेब भी ढीली हो चुकी है।

वहीं, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और सुविधाओं का अभाव भी किसी से छुपा नहीं है। पहाड़ी और सुदूरवर्ती जिलों की तो बात छोड़िए हल्द्वानी जैसे शहर में सरकारी अस्पताल सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। बावजूद इसके एक बार फिर उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने चिर परिचित अंदाज में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव करने का दावा किया है। आज काठगोदाम के सर्किट हाउस में शिक्षा मंत्री ने स्वास्थ्य और प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक ली। बैठक के बाद बाहर लौटे मंत्री जी ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर घोषणाओं को पुलिंदा खोल दिया।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, सरकारी स्कूलों में सुविधाओं में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को 25% गरीब बच्चों को आरटीआई के दायरे में हर हाल में एडमिशन देना होगा। साथ ही निजी स्कूल मनमानी फीस भी नहीं लेंगे। इसके अलावा अब प्रत्येक निजी स्कूल अपने नजदीकी एक गांव को भी गोद लेंगे, साथ ही एक सरकारी स्कूल के साथ तालमेल रखकर शिक्षा का आदान प्रदान भी करेंगे। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में मंत्री धन सिंह रावत की इन बातों का कितना असर जमीन पर देखने को मिलता है।

यह भी देखें VIDEO: शिक्षा मंत्री जी, एमबीपीजी के छात्रों की इन मांगों पर भी गौर फरमाइये

संबंधित समाचार