हल्द्वानी: सरकार की अधूरी घोषणाएं लेकर दून जाएंगे पूर्व सैनिक
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला पूर्व सैनिक लीग में मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 मई को देहरादून में होनी वाले उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के वार्षिक अधिवेशन के बारे में चर्चा की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रित से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला पूर्व सैनिक लीग में मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 मई को देहरादून में होनी वाले उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के वार्षिक अधिवेशन के बारे में चर्चा की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रित से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला बताया कि वार्षिक अधिवेशन में सभी जिलों के लीग के अध्यक्ष भाग लेंगे। अधिवेशन में नए अध्यक्ष का भी चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में हल्द्वानी छावनी क्षेत्र को शीघ्र सेना को सौंपने का मुद्दा उठाया गया हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में सैनिक व पूर्व पूर्व सैनिक परिवारों के लिए छात्रावास की घोषणा की थी, लेकिन इस पर कार्य नहीं हुआ।
राज्य सरकार ने अनाथालय में रहे बच्चों को आरक्षण का शासनादेश जारी किया था, जिसका लाभ अनाथालयों से बाहर रह रहे पूर्व सैनिकों के बच्चों को भी देने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि यह सभी बिंदु अधिवेशन में उठाए जाएंगे। इसके अलावा पूर्व सैनिकों से 20 मई तक बिंदु लिखित में प्रेषित करने को कहा गया है।
बैठक में कर्नल डीएस नयाल, कप्तान खिलानन्द चिलकोटी, कप्तान प्रमोद शर्मा, कप्तान मधन सिंह राठौड़, सूबेदार मेजर डीएस कन्याल, नायब सूबेदार डीएस राठौर, डीएस दफौटी, गोपाल सिंह, नारायण नाथ, चन्द्र शेखर कांडपाल, खिलाफ सिंह दानू, सूबेदार मेजर हरीश सिंह माजिला, चन्द्र शेखर जोशी, खीम सिंह, बीसी कांडपाल, माधो सिंह आदि थे।
