हरदोई में टला बड़ा हादसा: तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली वैन, बाल-बाल बचे बच्चे
हरदोई। शहर के एक नामी-गिरामी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार स्कूली वैन अचानक सड़क पर पलट गई। जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। इसका पता होते ही वहां पहुंचें स्कूल के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए वहां इकट्ठा हुई भीड़ से भिड़ गए। दरसअल …
हरदोई। शहर के एक नामी-गिरामी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार स्कूली वैन अचानक सड़क पर पलट गई। जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। इसका पता होते ही वहां पहुंचें स्कूल के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए वहां इकट्ठा हुई भीड़ से भिड़ गए।
दरसअल शहर की आवास विकास कालोनी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जिस वक्त बच्चों को ले कर जा रही स्कूली वैन तेज रफ्तार की वजह से सड़क पर पलट गई। गनीमत रहा कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोंट नहीं लगी। खास बात यह रही कि इसका पता होते ही वहां पहुंचे स्कूल के जिम्मेदार अपनी गलतियों पर पर्दा डालते हुए वहां इकट्ठा हो चुकी भीड़ से भिड़ गए। इसका वीडियो सामने आया है।
दरअसल हुआ यूं कि मंगलवार को शहर के एक नामी-गिरामी स्कूल की स्कूल वैन स्कूली बच्चों को ले कर आवास विकास कालोनी में एक स्कूल के पास से तेज़ रफ्तार में गुज़र रही थी। इसी बीच एका-एक वह सड़क पर पलट गई। स्कूली वैन के पलटते ही लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में वैन के अंदर बैठे हुए बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला, हालांकि किसी भी बच्चे को चोंट नहीं लगी।
वहीं हादसे की खबर सुनते ही स्कूल के ज़िम्मेदार मौके पर पहुंचे, वहां इकट्ठा भीड़ ड्राइवर पर लापरवाही बरतने की तोहमत मढ़ रहा था। इसी बात पर ज़िम्मेदार वहां मौजूद लोगों से भिड़ गए।काफी देर तक हुज्जत होती रही। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला रफा-दफा कराया। इस बारे में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि भी बच्चे को चोंट तो नहीं लगी, लेकिन फिर भी हादसे की वजह की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसे का वो पल
वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में शहर की आवास विकास कालोनी में मंगलवार को स्कूली वैन के पलटने का वो पल कैद हो गया। जिसके बारे में सुन कर हर कोई सहम उठा था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
चेहरों पर उड़ रहीं थीं हवाइयां
स्कूली वैन पर सवार बच्चे अपने-अपने घर पहुंचने के लिए ‘हिप-हिप-हुर्रे’ करते हुए चले आ रहे थे,कि इसी बीच अचानक हुए हादसे से सहम गए।जिस वक्त उन्हें वैन से बाहर निकाला जा रहा था,सभी बच्चों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रहीं थीं।
खराब सड़क बनी हादसे का सबब
बच्चों को ले कर जा रही स्कूली वैन जिस तरह हादसे का शिकार हुई, उसके बारे में बताया गया है कि आवास विकास कालोनी में तमाम खराब सड़क हैं,इन्ही सड़कों की वजह से अक्सर लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं। मंगलवार को स्कूली वैन के साथ जो हादसा हुआ, उसकी असल वजह खराब सड़क बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल
