नैनीताल: कोतवाल द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता करने का मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगे और दस्तावेज
नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने अधिवक्ता प्रभात बोरा के साथ कोतवाली पिथौरागढ़ के कोतवाल रमेश तंवर द्वारा अभद्रता करने के मामले में दायर सुरक्षा दिलाए जाने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने सरकार से मामले के …
नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने अधिवक्ता प्रभात बोरा के साथ कोतवाली पिथौरागढ़ के कोतवाल रमेश तंवर द्वारा अभद्रता करने के मामले में दायर सुरक्षा दिलाए जाने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की।
मामले को सुनने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने सरकार से मामले के और दस्तावेज पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिये 17 जून की तिथि नियत की है। सरकार की तरफ से पूर्व के आदेश पर सीसीटीवी फुटेज पेश की गई। मामले के अनुसार प्रभात बोरा अधिवक्ता किसी केस के सिलसिले में कोतवाली पिथौरागढ़ गए हुए थे। इस बीच गाड़ी की पार्किंग को लेकर उनके व कोतवाल के बीच कहासुनी हो गयी।
आरोप है कि अधिवक्ता द्वारा जब कोतवाल से ढंग से बात करने को कहा गया तो उन्होंने उनको गालीगलौज करते हुये थाने से धक्के मारकर बाहर कर दिया। जब उनके द्वारा इसकी शिकायत एसपी सुखबीर सिंह से की गई तो उनकी शिकायत पर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन उनका कहना है कि कोतवाल का इस तरह से पेश आना अमानवीयता है, उनके खिलाफ इस अव्यवहारिक आचरण करने के लिए विभागीय कार्यवाही की जाये। उनको और उनके परिवार को सुरक्षा भी दिलाई जाये।
