काशीपुर: सर्वर ठप होने से बसों में काटे गए मैनुअल टिकट, 75 हजार की चपत भी लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कनेक्टिविटी ठप होने के चलते रोडवेज बसों में टिकट मैनुअल काटे गए। इस दौरान चार बसें भी खड़ी होने से डिपो को 75 हजार रुपये की चपत लग गई। दरअसल रोडवेज डिपो से हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, हल्द्वानी, रुद्रपुर, टनकपुर, जयपुर आदि मार्ग पर प्रतिदिन करीब तीस बसों का संचालन होता …

काशीपुर, अमृत विचार। कनेक्टिविटी ठप होने के चलते रोडवेज बसों में टिकट मैनुअल काटे गए। इस दौरान चार बसें भी खड़ी होने से डिपो को 75 हजार रुपये की चपत लग गई।

दरअसल रोडवेज डिपो से हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, हल्द्वानी, रुद्रपुर, टनकपुर, जयपुर आदि मार्ग पर प्रतिदिन करीब तीस बसों का संचालन होता है। मंगलवार को रोडवेज डिपो के सर्वर में दिक्कत आ गई। जिसके चलते बसों में मैनुअल टिकट काटे गये। परिचालकों को टिकट काटने में अधिक समय लगा। जिससे उन्हें पकड़े जाने का भय बना रहा। मैनुअल टिकट काटने के बाद बेबिल में दर्ज करना पड़ा। साथ ही टनकपुर, हरिद्वार व दिल्ली मार्ग की चार डिपो में खड़ी रही। इससे डिपो को करीब 75 हजार रुपये की चपत लग गई।

डिपो केंद्र प्रभारी ओमकार सागर ने बताया की सुबह की मुख्यालय से ही सर्वर फेल हो गया। जिसके चलते 25 निगम व 12 अनुबंधित बसों में मशीन की बजाय मैनुअल टिकट काटे गए हैं। डाटा एंट्री में भी दिक्कतें आ रही है। बसों में मशीन से टिकट काटे जाते है। जिसका डाटा सर्वर पर उपलब्ध होता है, लेकिन अब पुराने तरीके से मैनुअल टिकट गए। मुख्यालय ने शाम तक सर्वर ठीक होने की बात कही है। साथ ही चालकों के अभाव में दिल्ली मार्ग की दो और काशीपुर से टनकपुर, काशीपुर से बाजपुर होते हुए हरिद्वार जाने वाली दो बस डिपो में खड़ी रही। इससे डिपो को करीब 75 हजार का नुकसान हो गया।

संबंधित समाचार