रुद्रपुर: महिला ने पति पर लगाये संगीन आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ ही पति की कारस्तानियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। महिला ने पति पर रुपयों के लालच में देश की जानकारी दूसरे देशों से साझा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ ही पति की कारस्तानियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। महिला ने पति पर रुपयों के लालच में देश की जानकारी दूसरे देशों से साझा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंतनगर थाने में सौपी रिपोर्ट में रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करती है। उसका विवाह 30 जनवरी 2020 को बदरपुर, नई दिल्ली निवासी आलोक राय के साथ हुआ था। शादी में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज सहित एक कार भी दी थी। जिसका रजिस्ट्रेशन विवाहिता के नाम कराया गया था। जिससे क्षुब्ध पति महिला के साथ मारपीट कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगा।

बताया कि उसका पति एक इलेक्ट्रॉनिक-ई बाइक के एसएमईवी में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर गुड़गांव में कार्यरत है। जहां वह महिला को भी अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने वहां उसने कार की कीमत सहित 20 लाख की मांग की और उसका मानसिक उत्पीड़न किया। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसे आत्महत्या के लिए भी उकसाया।

जिसकी शिकायत उसने राष्ट्रीय महिला आयोग से की। उसके बाद पति के माफी मांगने पर महिला ने नौकरी ढूंढ नौकरी शुरू कर दी। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी कंपनी की पॉलिसी को रुपये के खातिर बाहरी देशों के लोगों के साथ साझा करता है और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार