हरदोई: रोडवेज बस में घुसी बाइक, तीन युवक हुये जख्मी
हरदोई। हरदोई-बिलग्राम रोड पर बाइक सवार युवक सामने से आ रही परिवहन निगम की रोडवेज बस में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले कर जख्मी हुए युवकों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया …
हरदोई। हरदोई-बिलग्राम रोड पर बाइक सवार युवक सामने से आ रही परिवहन निगम की रोडवेज बस में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले कर जख्मी हुए युवकों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
बताते है कि मंगलवार को हरदोई-बिलग्राम रोड पर सुरसा थाने के मलिहामऊ के पास बाइक सवार युवक सामने से आ रही परिवहन निगम की रोडवेज़ बस में टकराते हुए उसके अगले हिस्से में जा घुसे। हादसा होते देख वहां तमाम लोग दौड़ पड़े। बाइक पर सवार 24 वर्षीय गुड्डू निवासी तुर्तीपुर, 21 वर्षीय मंशाराम निवासी सहिमापुर और 22 वर्षीय पंकज बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। बताया गया है कि तीनों काम से वापस घर लौट रहे थे।
इसका पता होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में ज़ख़्मी हुए युवकों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्ज़े में ले लिया है। इस बारे में सुरसा एसएचओ अरविंद यादव ने बताया है कि हादसे की जांच की जा रही है। तीनों युवकों का इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक फिलहाल ज़ख़्मी हुए युवकों पर खतरा फिलहाल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत, 2 घायल
