वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई पूरी, 12 मई को कोर्ट सुनाएगा फैसला
वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की कोर्ट में लगातार तीसरे दिन हुई सुनवाई खत्म हो गई है। आज जिन दो अहम मसलों पर सुनवाई हुई है, उसमें हिंदू पक्ष की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद और उसके भीतर स्थित तहखाने की वीडियोग्राफी और सर्वे कराने की मांग रखी गई। जबकि मुस्लिम पक्ष की तरफ से एडवोकेट …
वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की कोर्ट में लगातार तीसरे दिन हुई सुनवाई खत्म हो गई है। आज जिन दो अहम मसलों पर सुनवाई हुई है, उसमें हिंदू पक्ष की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद और उसके भीतर स्थित तहखाने की वीडियोग्राफी और सर्वे कराने की मांग रखी गई। जबकि मुस्लिम पक्ष की तरफ से एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के लिए एप्लीकेशन दी गई थी। सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सर्वे-वीडियोग्राफी और एडवोकेट कमिश्नर बदलने की मांग पर 12 मई की दोपहर 12 बजे फैसला कोर्ट सुनाएगा। जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) महेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर के एक-एक हिस्से का सर्वे करने का स्पष्ट आदेश दिए जाने की मांग उठाई है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने मांग रखी है कि एडवोकेट कमिश्नर बदल दिया जाए। दोनों पक्षों ने अपनी मांग के समर्थन में दलीलें और आपत्ति रखी है। इस प्रकरण में अब अदालत कल यानी 12 मई को अपना फैसला सुनाएगी।
यह भी पढ़ें:-ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में अब कल होगी सुनवाई, सर्वे की नई तारीख हो सकती है तय
