हल्द्वानी: 45 मिनट की बारिश से हल्द्वानी हुआ तरबतर
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में बुधवार को एक बार फिर से बारिश हुई। दोपहर के समय शुरू हुई बारिश करीब 45 मिनट होती रही। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हल्द्वानी में सुबह से धूप और छांव का खेल चल रहा था। पूर्वान्ह बादल छा गये। दोपहर में 1:35 बजे से शहर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में बुधवार को एक बार फिर से बारिश हुई। दोपहर के समय शुरू हुई बारिश करीब 45 मिनट होती रही। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
हल्द्वानी में सुबह से धूप और छांव का खेल चल रहा था। पूर्वान्ह बादल छा गये। दोपहर में 1:35 बजे से शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब 45 होती रही। बारिश की वजह से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। बाजार में निकले लोग बारिश से बचने के लिये छत ढूंढते हुये नजर आये। कालाढूंगी रोड पर भी सड़क जलमग्न हो गई। मई में मौसम की मेहरबानी की वजह से लोगों को गर्मी से काफी निजात मिल रही है।
बुधवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पहाड़ों में भी जमकर बारिश हो रही है। इसका फायदा मैदानी इलाकों को भी मिल रहा है। इधर, कृषि और उद्यान विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की वजह से फसलों को काफी फायदा होगा। पिछले 11 दिनों में रुक-रुक कर बारिश हुई है। इससे खेतों में नमी बन गई है। अब अगर कुछ दिनों तक बारिश नहीं भी होती है तो खेतों में सिंचाई की जरूरत नहीं होगी।
