काशीपुर: दहेज को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 20 लाख रुपये व फॉरचूनर कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ …

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 20 लाख रुपये व फॉरचूनर कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।

आवास विकास निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह 28 फरवरी 2019 को महुआखेड़ागंज निवासी हिमांशु कुमार पुत्र नरेश के साथ हुआ था। गोद भराई में लड़के वालों की तरफ से लगभग 50 आदमी देखने आये तो उसके पिता ने लगभग खाने पीने व लेनदेन आदि पर करीब दो लाख रुपये खर्च किये। रिश्ता होने पर बुलेट मोटर साइकिल व 50 हजार रूपये नकद तथा सभी मेहमानों व रिश्तेदारों को मिलाकर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुआ।

उसके पिता ने लगन के समय वीडीआई स्विफ्ट डिजायर कार दी थी व एक लाख रुपये नकद तथा करीब 3 लाख रुपये के कपड़े, फल मिठाई व ड्राई फ्रूट व कपड़े दिये थे। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सामान डबल बैड, सोफा सेट, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी, सेफ अलमारी के अलावा काफी दान दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वालों की दहेज की भूख कम नहीं हुई।

पति हिमांशु, सास कैलाशो देवी, ससुर नरेश, ननद मीनू निवासीगण मडुआखेड़ा जसपुर, पप्पू उर्फ ओम प्रकाश, भीम निवासीगण भगवन्तपुर जसपुर आदि लोग मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 8 सितंबर 2021 को ससुराल वालों ने जान से मारने की नियत से कमरे में बंद कर दिया। उसने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने ससुराल वालों के चंगुल से बचाया और काशीपुर मायके भिजवाया। लेकिन अगले दिन 9 सितंबर 2021को लगभग 11 बजे यह लोग आये। उस समय घर पर कोई नहीं था। इन लोगो ने जबरन कुछ सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाये और मारपीट कर चले गये।

संबंधित समाचार