शाहजहांपुर: ताबीज लेकर लौट रही मां-बेटी की ट्रक से कुचलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कटिया गांव के पास एक मौलवी से ताबीज लेकर पति के साथ साइकिल से लौट रही महिला और उसकी आठ माह की दुधमुंही बच्ची की बुधवार सुबह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर रोजा अड्डा स्थित रेलवे साइडिंग रैक के पास हुआ। इस घटना में पति बाल-बाल बच …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कटिया गांव के पास एक मौलवी से ताबीज लेकर पति के साथ साइकिल से लौट रही महिला और उसकी आठ माह की दुधमुंही बच्ची की बुधवार सुबह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर रोजा अड्डा स्थित रेलवे साइडिंग रैक के पास हुआ। इस घटना में पति बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मां बेटी की मौत से कोहराम मच हुआ है।

क्षेत्र के मोहल्ला आईटीआई कालोनी निवासी विजय शुक्ला की शादी आठ वर्ष पहले हरिद्वार की रहने वाली पल्लवी से हुई थी। शादी के सात वर्ष तक कोई संतान नहीं होने पर विजय और पल्लवी ने काफी मनौती मांगी थी, तब आठ माह पहले बेटी दृष्टि ने जन्म लिया था लेकिन वह अक्सर बुखार, उल्टी,दस्त की शिकायत बनी रहती थी।

उसका नीम-हकीम और डॉक्टर सभी से इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, तब फिर पति-पत्नी ने कुछ लोगों के कहने पर मौलवी का सहारा लिया। बुधवार सुबह गांव कटिया के पास मौलवी से ताबीज लेकर विजय, पत्नी पल्लवी और बेटी दृष्टि को लेकर साइकिल से लौट रहा था।

नेशनल हाइवे पर रेलवे साइडिंग रैंक के पास जाम लगी होने के कारण वह सड़क की दूसरी ओर साइकिल ले जा रहे थे। इतने में सामने से आ रहे ट्रक की साइकिल को टक्कर लग गई। टक्कर लगने से विजय सड़क की कच्ची साइड में गिरा जबकि उसकी पत्नी पल्लवी व बेटी दृष्टि ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और ट्रक के पहिया दोनों के सिर से निकल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विजय ने देखा, तो वह चीखने लगा। आवाज सुनकर जब तक लोग आए तब तक चालक ट्रक लेकर भाग गया।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर विजय ने पल्लवी और दृष्टि की मौत की खबर परिजनों को दी खबर मिलते ही उनमें कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंचे। तभी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ गुड्डन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: साइकिल मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या

संबंधित समाचार