आज का राशिफल। 12 मई, 2022
मेष आज अपने खर्चों को नियन्त्रित करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपके विरुद्ध राजनीति हो सकती है। जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है। घनिष्ठ मित्रों के साथ आप समय बितायेंगे। आज आपको सोच-समझकर बात करनी चाहिए। वृष आज तर्कसंगत दृष्टि से अपने विचारों को व्यक्त करने में असहजता महसूस करेंगे। नए …
मेष
आज अपने खर्चों को नियन्त्रित करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपके विरुद्ध राजनीति हो सकती है। जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है। घनिष्ठ मित्रों के साथ आप समय बितायेंगे। आज आपको सोच-समझकर बात करनी चाहिए।
वृष
आज तर्कसंगत दृष्टि से अपने विचारों को व्यक्त करने में असहजता महसूस करेंगे। नए प्रेम प्रस्तावों को लेकर आपको भावुक होने से बचना चाहिए। मन में किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप रहेगा। कमीशन संबंधी कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
मिथुन
आज व्यवसाय में नई डील को लेकर मन में कुछ संशय रहेगा। आज आप अपने काम से काम रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद उसका पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे।
कर्क
आज प्रेम संबंधों को लेकर गलत फहमियां दूर होंगी। पूरे मनोयोग से अपने कार्य की तरफ आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जवाबदेही आपके ऊपर रहेगी। किसी वैकल्पिक कारोबार में निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों के प्रति विश्वास में कमी रहेगी।
सिंह
आज पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप अपने लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। आर्थिक परियोजनाओं के लिए बेहतरीन समय रहने वाला है। खानपान की अशुद्धता के कारण पेट में समस्या हो सकती है। नई साझेदारियों को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए।
कन्या
आज बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। व्यवसायियों को अपने कारोबार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बीमारियों से आपको मुक्ति मिलेगी। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा।
तुला
आज किसी पुरानी चिंता को लेकर सिरदर्द और तनाव होने की सम्भावना है। व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। मित्रों के साथ अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। बिना मांगे किसी को सलाह देना उचित नहीं है।
वृश्चिक
आज बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति आज मिलने की संभावना बन रही है। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जॉब में इच्छित ट्रांसफर मिल सकता है।
धनु
आज अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। जीवनसाथी से आपको सलाह लेनी चाहिए। इससे आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें।
मकर
आज मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण काम मिलने की संभावना है। मौसम के कारण आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ब्लड-प्रेशर के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिए।
कुंभ
आज विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। बदलते हुए वातावरण में आपको परेशानी होगी। थकान और नेगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आकस्मिक यात्राओं से आपको कठिनाई होगी।
मीन
आज मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के उद्यमियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन का गतिरोध दूर होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चिंता रहेगी। विवादित मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया न दें। नये काम में जोखिम न लें।
