चीन : एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, सभी 113 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन में चोंगकिंग एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक विमान रनवे पर फिसल गया और उसमें आग लग गई। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर तिब्बत एयरलाइन का विमान टेकऑफ के वक्त रनवे पर फिसल गया। इस वजह से विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना …

बीजिंग। चीन में चोंगकिंग एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक विमान रनवे पर फिसल गया और उसमें आग लग गई। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर तिब्बत एयरलाइन का विमान टेकऑफ के वक्त रनवे पर फिसल गया। इस वजह से विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त विमान में 113 यात्री और 9 क्रू मेंबर मौजूद थे। विमान में सवार सभी 113 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया है।

बताया जा रहा है कि चोंगकिंग जियांगबेई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आग टेकऑफ के वक्त लगी। विमान में सवार सभी 113 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 25 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले चीन में दो महीने पहले ही भीषण हादसा हुआ था। यहां चीन के ईस्टर्न एयरलाइन्स का विमान हादसाग्रस्त हो गया था। यह हादसा गुआंग्शी झुआंग में हुआ था। इस हादसे में 132 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 123 यात्री और नौ क्रू मेंबर्स सवार थे।

ये भी पढ़ें : उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका का चीन और रूस से टकराव

संबंधित समाचार