बाराबंकी: सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र सुबेहा अंतर्गत ससुराल से वापस आ रहा युवक कार समेत अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। जिसमें युवक को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी हैदर गढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र सुबेहा अंतर्गत ससुराल से वापस आ रहा युवक कार समेत अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। जिसमें युवक को गंभीर चोटें आई।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी हैदर गढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र सुबेहा के हरचंदपुर निवासी गुल्लू पुत्र श्री राम बुधवार की देर शाम अपने ससुराल सुरती का पुरवा मजरे भटगवा सुखलाल के घर समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में शामिल होने के बाद जब वह अपने घर वापस जा रहा था।

रास्ते में विशनेन पुरवा चौराहे पर वह अनियंत्रित होकर कार समेत सड़क किनारे लगे गूलर के पेड़ में टकरा गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएससी हैदरगढ़ भेज दिया। जहां घायल गुल्लू की हालत अत्याधिक गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़: धमतरी में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, छह घायल

संबंधित समाचार