चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का किया एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा सीटों पर चुनावों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होंगे। बता दें इन सीटों में उत्तर प्रदेश बेहद अहम है, क्योंकि यूपी की 11 सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर भी राज्यसभा चुनाव होना …

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा सीटों पर चुनावों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होंगे। बता दें इन सीटों में उत्तर प्रदेश बेहद अहम है, क्योंकि यूपी की 11 सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर भी राज्यसभा चुनाव होना है। वहीं इन सीटों में आंध्र प्रदेश की 4 सीटें, तेलंगाना की 2 सीटों, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों, मध्य प्रदेश की 3 सीटों, तमिलनाडु की 6 सीटों, कर्नाटक की 4, ओडिशा की 3, महाराष्ट्र की 6, पंजाब की 2, राजस्थान की 4, उत्तराखंड  की 1, बिहार की 5, झारखंड की 2, हरियाणा  की 2 सीटों पर मतदान होगा। चुनावों के नोटिफिकेशन 24 मई को जारी होगा। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के विद्वान ‘वागीश शास्त्री’ के निधन पर जताया शोक

 

संबंधित समाचार