गरमपानी: वन भूमि पर रोड काटे जाने से ग्रामीणों में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र में धड़ल्ले से काटी जा रही वन भूमि पर रोड बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रातोंरात लोडर मशीन से हरे पेड़ काटकर रोड तैयार की जा रही है। उत्तरी गोला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी के अनुसार टीम का गठन कर जांच के निर्देश दे …

गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र में धड़ल्ले से काटी जा रही वन भूमि पर रोड बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रातोंरात लोडर मशीन से हरे पेड़ काटकर रोड तैयार की जा रही है। उत्तरी गोला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी के अनुसार टीम का गठन कर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी बिल्डर प्रभावशाली अराजक तत्वों के साथ साठगांठ कर रातोरात गांव से लगी वन भूमि पर लोडर मशीन से रोड तैयार करने में जुटे हैं। रोड तैयार करने में हरे पेड़ों को भी काटा जा रहा है। इससे भविष्य में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। बावजूद इसके लगातार मनमानी की जा रही है।

कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इधर, मामले को लेकर वन विभाग में खलबली मची हुई है। उत्तरी गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकार प्रमोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच बैठा दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार