आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को समय से करें निस्तारित: मंडलायुक्त नवदीप रिणवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को गुणवत्ता के साथ समय से अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही करने वाले अफसरों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने सभी मण्डल स्तरीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि किसी भी …

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को गुणवत्ता के साथ समय से अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही करने वाले अफसरों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने सभी मण्डल स्तरीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि किसी भी दशा में जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये।

जनशिकायतों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। समयसीमा के अंदर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हिदायत दी कि शिकायतों का केवल निस्तारण नहीं होना चाहिए, बल्कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो और निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी हो।

पटल सहायकों को भी निर्देशित करते हुए कहा है कि आईजीआरएस पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे और जैसे ही कोई भी शिकायत आयें, उसके सयमबद्ध निस्तारण के सम्बंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने कहा कि 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ बनाया जायेंगा। इस वर्ष शासन द्वारा 21 मई से 21 जून तक अमृत योग माह का आयोजन किया जा रहा।

पढ़ें-मुरादाबाद: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा

संबंधित समाचार