हल्द्वानी: लोन चुकाने के लिए बना स्मैक तस्कर, गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोन की किस्तें चुकाने को एक युवक स्मैक तस्कर बन गया। लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम ने सुभाषनगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान युवक को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पश्चिमी राजीवनगर वीआईपी गेट निर्मल कालोनी लालकुआं निवासी सचिन बताया। सचिन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोन की किस्तें चुकाने को एक युवक स्मैक तस्कर बन गया। लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम ने सुभाषनगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान युवक को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पश्चिमी राजीवनगर वीआईपी गेट निर्मल कालोनी लालकुआं निवासी सचिन बताया। सचिन मूलरूप से मंगतपुर देवरनिया बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
उसने बताया कि दो-दो जगह से लोन लिया था। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से लोन की किस्तें जमा नहीं कर पा रहा था। किस्तें चुकाने को स्मैक बेचने का काम शुरू कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को बरेली से खरीदकर लालकुआं में बेचने के लिए लाया था।
पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसआई गुलाब सिंह कम्बोज, सुरेश प्रसाद, आनंद पुरि, प्रकाश सिंह बिष्ट, अशोक रावत, त्रिलोक सिंह, भानु प्रताप थे। वहीं, राजपुरा चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने आदिल कुरेशी निवासी लाइन नंबर 14 आजादनगर बनभूलपुरा को 6.62 ग्राम स्मैक के साथ राजपुरा गेट से गिरफ्तार किया।
