बाजपुर: स्कूटी गिरने से परिवार के चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर स्कूटी गिरने से दस माह की मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। उन्हें उधर से गुजर रहे पटवारी ने अपने वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। …

बाजपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर स्कूटी गिरने से दस माह की मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। उन्हें उधर से गुजर रहे पटवारी ने अपने वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

नारका सराय बदायूं उत्तर-प्रदेश निवासी अनीस पुत्र महराव शाह की गदरपुर में ससुराल है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी शहनाज, दस माह की बेटी नूर बी व साली रूबी पुत्री मेहंदी शाह के साथ स्कूटी पर जा रहा था।

इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर मसीत मोड़ के नजदीक स्कूटी में पंक्चर हो गया जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। स्कूटी पर सवार चारों लोग फिसलने की वजह से चोटिल हो गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे पटवारी सुशील जुनेजा द्वारा अपने से तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

संबंधित समाचार