बरेली: बहजुईया जागीर क्यारा विद्यालय में बनी बाल वाटिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय बहजुईया जागीर क्यारा में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने बाल वाटिका का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय में बाल वाटिका बनाई गई है। यहां …

बरेली,अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय बहजुईया जागीर क्यारा में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने बाल वाटिका का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय में बाल वाटिका बनाई गई है। यहां बच्चों के लिए किताबों का कोना, इनडोर गेम खेलने के लिए सांप सीढ़ी, लूडो, कैरम बोर्ड आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बाल वाटिका की दीवारों पर इमला, गिनती, महीनों के नाम समेत ज्ञान को बढ़ाने वाली चीजें लिखी गई है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एआरसी डा. लक्ष्मी शुक्ला, एआरपी अर्चना ने बताया कि बाल वाटिका में विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई जाएगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक शशि बाला जौहरी, अंजलि, धर्मेंद्र, तबस्सुम फातमा और वेद कुमारी आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: एक माह से बन रही सड़क अधूरी, राहगीर परेशान

संबंधित समाचार