हरदोई: हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, 19 गाड़ियों को किया सीज, 51 के खिलाफ हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हाई-वे पर हुए हादसे के बाद होश में आए अफसर काश पहले जाग जाते तो शायद बे-खून-खता लोगों को अपनी जान नहीं गंवाना पड़ती। हादसे की चोंट से जागे ज़िम्मेदारों को उन्ही की अपनी लापरवाही और अनदेखी के नतीजों से रू-ब-रू होना पड़ा। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने महकमें के अफसरों की …

हरदोई। हाई-वे पर हुए हादसे के बाद होश में आए अफसर काश पहले जाग जाते तो शायद बे-खून-खता लोगों को अपनी जान नहीं गंवाना पड़ती। हादसे की चोंट से जागे ज़िम्मेदारों को उन्ही की अपनी लापरवाही और अनदेखी के नतीजों से रू-ब-रू होना पड़ा। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने महकमें के अफसरों की नींद चट कर दी।

बताते चलें कि बुधवार को हरपालपुर थाना इलाके में हाई-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। हादसे की वजह अनफिट गाड़ियों का फर्राटे भरना रही। गुरुवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) दयाशंकर सिंह ने पूरे जिले में जोरदार अभियान चलाया। इस दौरान कई चौकाने वाली बातें सामने आई। बस नंबर यूपी-76/ के/ 7045 का एक-दो बार नहीं, बल्कि 29 बार चालान हो चुका था, फिर भी परमिट जारी कर दिया गया।

इसी तरह टैंपो नंबर यूपी-30/ एटी/1333 का चार सालों से फिटनेस नही था, फिर भी बेख़ौफ़ हो कर फर्राटे मारता हुआ मिला। एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सिंह ने इस अभियान के तहत 19 गाड़ियां सीज़ की और 51 टैंपो-टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बिलग्राम,साण्डी, हरपालपुर व लोनार में चलाए गए अभियान में बगैर फिटनेस, बगैर परमिट,और बगैर बीमा के गाड़ियां फर्राटा भरते हुए पकड़ी गई। इस दौरान बिलग्राम में एक, साण्डी में दो, हरपालपुर में आठ और दो लोनार थाना इलाके में गाड़ियां सीज की गई। लोग इसी तरह का सवाल कर रहे हैं कि जो अब हुआ, क्या पहले नहीं हो सकता था। अगर पहले ऐसा होता तो शायद बे-खून-खता लोगों को अपनी जान नहीं गंवाना पड़ती।

यह भी पढ़ें:-सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, तीन की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार