बरेली: किराएदार चोरी कर ले गया सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक मकान मालिक को अपना घर किराए पर देना महंगा पड़ गया, जब उन्होंने घर खाली करने के लिए कहा तो किराएदार ने घर खाली करते समय उनका भी सामान समेट ले गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। सिविल लाइंस स्थित सैनमरी कंपाउंड के रहने वाले कमल शिलास मार्क …

बरेली, अमृत विचार। एक मकान मालिक को अपना घर किराए पर देना महंगा पड़ गया, जब उन्होंने घर खाली करने के लिए कहा तो किराएदार ने घर खाली करते समय उनका भी सामान समेट ले गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

सिविल लाइंस स्थित सैनमरी कंपाउंड के रहने वाले कमल शिलास मार्क ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले अपना मकान एक परिचित को किराये पर दिया था। कुछ समय पहले जब कमल ने अपना मकान खाली करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की बात कहीं तो आरोपी किराएदारों ने घर खाली कर दिया, लेकिन वह उनके घर से पंखे, कूलर, फ्रिज और एलईडी चोरी करके ले गए। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: एक माह से बन रही सड़क अधूरी, राहगीर परेशान

संबंधित समाचार