बरेली: प्लेटफार्म पर पाकड़ पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तेज आंधी और बारिश की वजह से गुरुवार की शाम जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक भारी भरकम पाकड़ का पेड़ गिर गया। इस घटना से जंक्शन पर अफरा तफरी मच गई। पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन …

बरेली,अमृत विचार। तेज आंधी और बारिश की वजह से गुरुवार की शाम जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक भारी भरकम पाकड़ का पेड़ गिर गया। इस घटना से जंक्शन पर अफरा तफरी मच गई। पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन के अधिकारियों ने ओएचई लाइन बंद कराकर ट्रैक से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। जिसकी वजह से ट्रेनें जहां-तहां आसपास के स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। इस दौरान करीब एक घंटा के लिए ओएचई लाइन को भी बंद करना पड़ा। पेड़ इतनी बुरी तरह गिरा कि प्लेटफार्म पर मौजूद एक ठेली उसके नीचे दबकर ट्रैक पर आ गई।

जंक्शन के अधिकारियों के मुताबिक शाम 6 बजकर 25 मिनट पर ओएचई लाइन को बंद कर दिया गया और अप लाइन की ट्रेनों को तीन नंंबर प्लेटफार्म से गुजारा जाने लगा। तो वहीं कई ट्रेनें हरदोई और शाहजहांपुर के आसपास खड़ी कर दी गईं। ओएचई लाइन जोड़ने के बाद सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर दो से मालगाड़ी ट्रेन गुजारी गई और फिर 8 बजकर 09 मिनट पर 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। मुरादाबाद की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं। जिसमें 13005 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, 14265 बनारस देहरादून एक्सप्रेस 1 घंटा, 22200 सुशासन एक्सप्रेस 1 घंटा 56 मिनट, 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस 3 घंटा, 18103 अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस 2 घंटा 47 मिनट की देरी से पहुंची।

डाउन लाइन पर भी ट्रेनें प्रभावित

डाउन लाइन बंद होने के कारण मुरादाबाद से लखनऊ को जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। 12372 हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट, 14312 आला हजरत एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट, 14316 इंटर सिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। करीब ढाई घंटे बाद डाउन लाइन चालू हो पाई जिसके बाद सबसे पहली ट्रेन 8 बजकर 20 मिनट पर 12558 गुजारी गई। बताया जा रहा है कि मीरगंज में ओएचई पर पेड़ गिरने की वजह से डाउन लाइन पर ट्रेनें प्रभावित हुईं थीं।

प्लेटफार्म नंबर 2 पर मौजूद पाकड़ का पेड़ आंधी की वजह से गिर गया था। जिसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ शाम करीब 8 बजे पेड़ हटाकर ट्रैक को साफ कर दिया गया था। पेड़ हटाने के लिए दो नंबर प्लेटफार्म की ओएचई बंद करनी पड़ी थी।सत्यवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक

ये भी पढ़ें-

बरेली: विश्वविद्यालय के स्टेडियम में बाहरियों के प्रवेश पर रोक

संबंधित समाचार