बरेली पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले को लेकर कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बरेली पहुंचे। उनके स्वागत के लिए तमाम कार्यकरता सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने ज्ञानव्यापी …

अमृत विचार, बरेली। प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बरेली पहुंचे। उनके स्वागत के लिए तमाम कार्यकरता सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर शांति है और हिन्दू-मुस्लिम शांति से रह रहे हैं।

यूपी दंगा और गुंडागर्दी का क्षेत्र नहीं है। हिन्दू-मुस्लिम गरीबी से लड़ना चाहते हैं और विकास चाहते हैं। यूपी में कानून का राज है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार 2024 से पहले प्रदेश के हर घर मे नल से शुद्ध पानी पहुंचाने का काम करेगी। ऐसे ही बुंदेलखंड और सोनभद्र, मिर्जापुर में भी 2023 तक शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। अब बुंदेलखंड की महिलाओं को पानी की खोज में मीलों पैदल चलकर नही जाना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कार्य शुरू कर दिए हैं और 15 जून तक बाढ़ से सम्बंधित सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो अपराधियों के साथ खड़ी नहीं होती है। कानून अपना काम कर रहा है, अपराध करने वालों को सजा मिलती है।

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री नरोत्तम ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगाया चुप्पी साधने का आरोप

संबंधित समाचार