रुद्रपुर: भाजपा नेता पर नजूल भूमि को बेचने व रंगदारी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक भाजपा नेता पर नजूल भूमि को बेचने व रंगदारी वसूलने के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मामले की जांच सौंपी है। एसडीएम ने नगर निगम व पुलिस से पूरे मामले की जांच को कहा है। जगतपुरा निवासी यह भाजपा नेता अक्सर चर्चाओं में रहता है। अब ताजा मामला …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक भाजपा नेता पर नजूल भूमि को बेचने व रंगदारी वसूलने के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मामले की जांच सौंपी है। एसडीएम ने नगर निगम व पुलिस से पूरे मामले की जांच को कहा है।

जगतपुरा निवासी यह भाजपा नेता अक्सर चर्चाओं में रहता है। अब ताजा मामला नजूल भूमि को बेचने व रंगदारी वसूलने के आरोपों का है। मोहल्ले के ही लोगों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को इन आरोपों से संबंधित एक ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह को इस मामले की जांच करने को कहा।

एसडीएम ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त व पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने इस मामले की जांच की है। जायसी ने बताया कि इस भाजपा नेता ने सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से अपना मकान बना रखा है लेकिन अभी तक नजूल भूमि बेचने संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ताओं से इस संबंध में साक्ष्य मांगे गये हैं।

संबंधित समाचार