अयोध्या: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई ‘जिला गंगा संरक्षण समिति’ की बैठक, DM ने कहा- नालों का पानी ट्रीटमेंट के बाद ही सरयू में गिरेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जिला गंगा संरक्षण समिति’ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कहा कि नदियां जल संरक्षण का बड़ा साधन है। अत: नदियों का संरक्षण व उनके पुनरोद्वार का दायित्व प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जनपद में गंगा की …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जिला गंगा संरक्षण समिति’ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कहा कि नदियां जल संरक्षण का बड़ा साधन है। अत: नदियों का संरक्षण व उनके पुनरोद्वार का दायित्व प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

जनपद में गंगा की सहायक नदी घाघरा (सरयू) का प्रवाह है। इसके संरक्षण के दृष्टिगत इसमें गिरने वाले सभी नालों का ट्रीटमेंट के उपरांत जल प्रवाह किया जाने का कार्य विभिन्न योजनाओं के तहत तेजी से प्रगति पर है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने सरयू जागृति अभियान की कार्ययोजना के बारे में बताया कि सरयू नदी के किनारे अवस्थित गांवों में गठित ग्राम गंगा सेवा समितियों द्वारा ग्राम स्तर पर स्थानीय लोग सरयू नदी को स्वच्छ रखने हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जायेगा तथा जिन घाटों पर सरयू आरती नही हो रही है वहां आरती हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा।

ताकि यह एक सांस्कृतिक परम्परा बन जाये व लोगों का गंगा (सरयू) नदी के प्रति आस्था में वृद्वि हो और लोग इसे साफ सुथरा रखें।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा नदियों को साफ सुथरा रखने के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति के सदस्यों द्वारा नदी में कूड़ा व मृत पशुओं को प्रवाहित न करने हेतु लोगों को जागरूक करने व लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने हेतु सहयोग की अपील की गयी।

पढ़ें-अयोध्या: कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, इन्हें मिला डीएम से सम्मान…

संबंधित समाचार