फतेहपुर: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सीएचसी में बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर। मात्र 14 वर्ष की उम्र की कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामले की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने पुलिस को दी। बताया जाता है कि गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप …

बिंदकी/फतेहपुर। मात्र 14 वर्ष की उम्र की कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामले की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने पुलिस को दी। बताया जाता है कि गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप की घटना की थी जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई थी जिसका मुकदमा भी किशोरी के परिजनों ने दर्ज कराया था।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी जो की कक्षा आठ की छात्रा है ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में गुरुवार की रात को 2 बज कर 10 मिनट में एक बच्चे को जन्म दिया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह ने इस मामले की सूचना कोतवाली बिंदकी पुलिस को दी पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम देता रहा। जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई थी जिस पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक तथा उसके परिजनों पर शादी करने का दबाव बनाया था जिस पर आरोपी युवक उसके परिजन शादी के लिए राजी हुए थे लेकिन बाद में फिर मुकर गए थे।

इस बात से नाराज होकर किशोरी के परिजनों ने 3 माह पहले आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था जिस पर कहा गया था कि आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर किशोरी के साथ रेप की घटना करता रहा। जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई थी। इसी क्रम में गुरुवार की रात को किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है आरोपी युवक तथा परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-संभल: दुष्कर्म का आरोपी आरपीएफ जवान निलंबित

संबंधित समाचार