इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, UPTET-2021 में सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी करने पर लगाई गई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद HC ने UPTET 2021 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ताओं ने इलाहाबाद हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करने पर रोक लगाने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 16 मई को …

प्रयागराज। इलाहाबाद HC ने UPTET 2021 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ताओं ने इलाहाबाद हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करने पर रोक लगाने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 16 मई को होगी।

बता दें कि सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक के साथ ही हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को प्राइमरी लेवल में असिस्टेंट टीचर के रूप में नियुक्ति को लेकर रोक लगाई थी। इसी आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

16 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। बता दें कि 23 जनवरी 2022 को यूपीटीईटी 2021 आयोजित हुई थी। इसका परिणाम 08 अप्रैल को जारी हुआ था।

पढ़ें- प्रयागराज: किसी भी वक्त आ सकता है UPTET का परीक्षा परिणाम, 18 लाख उम्मीदवारों को है इंतजार

संबंधित समाचार