अयोध्या: पूर्व मंत्री बोले- प्रभु श्रीराम की प्रजा का भी टैक्स हो माफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे पवन ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नगर निगम को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि वह मठ-मंदिरों को टैक्स मुक्त किए जाने का स्वागत करते हैं, लेकिन प्रभु श्रीराम की धरती पर रहने वाली जनता का भी टैक्स माफ होना चाहिए। उन्होंने कहा है …

अयोध्या। पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे पवन ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नगर निगम को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि वह मठ-मंदिरों को टैक्स मुक्त किए जाने का स्वागत करते हैं, लेकिन प्रभु श्रीराम की धरती पर रहने वाली जनता का भी टैक्स माफ होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रभु श्रीराम की प्रजा के चेहरे पर मुस्कान तभी आयेगी जब उस पर लादे गए टैक्स समाप्त होंगे।

पवन ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नगर निगम ने सुविधाएं दी नहीं और भारी भरकम जनता पर टैक्स लाद दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता का टैक्स नहीं माफ किया गया तो समाजवादी पार्टी जन-आंदोलन छेड़ देगी। कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को आंदोलन से जोड़ेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि पहले ही भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है।

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम बस से बाहर है, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है ऐसे में वह टैक्स कहां से देगी। उन्होंने कहा कि रोजगार है नहीं, व्यापारी परेशान हैं। पवन ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन नहीं हर सेकेंड मंहगाई बढ़ रही है, रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में पहले लोगों को आर्थिक मजबूत कीजिए फिर टैक्स व्यवस्था लागू कीजिए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या – फैजाबाद में जो रहते हैं सभी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रजा हैं, वर्तमान में जो टैक्स का बोझ लादा गया है वह कहीं से भी लोगों को जीने लायक नहीं छोड़ रहा है। जबकि अखिलेश यादव ने सभी टैक्स माफ करने का ऐलान किया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष गंगा यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, मीसम, मनोज जायसवाल व पार्षद सोनू यादव मौजूद रहे।

पढ़ें-यूपी: सरकारी कार्यक्रमाें में पूर्व मंत्री या विधायक नहीं होंगे मुख्य अतिथि

संबंधित समाचार