बिजनौर : आग से दो घर जलकर राख, तीन लाख का नुकसान
रेहड़/बिजनौर/अमृत विचार। अज्ञात कारणों से दो गरीब लोगों के छप्पर नुमा घरों में लग गई । जिसमें 65,000 की नकदी सहित लगभग तीन लाख रुपये का घरेलू सामान राख हो गया। जिससे बेघर हुए दोनों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी मुन्नूराम पुत्र इंदर सिंह …
रेहड़/बिजनौर/अमृत विचार। अज्ञात कारणों से दो गरीब लोगों के छप्पर नुमा घरों में लग गई । जिसमें 65,000 की नकदी सहित लगभग तीन लाख रुपये का घरेलू सामान राख हो गया। जिससे बेघर हुए दोनों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी मुन्नूराम पुत्र इंदर सिंह एवं सौदीप सिंह पुत्र बाबूराम गरीब मजदूर हैं। ग्राम प्रधान पति सुखविंदर सिंह के अनुसार पीड़ित मुन्नूराम एवं सौदीप सिंह ने मकान बनाने के लिए गांव में कुछ दिनों पूर्व किसान से भूमि खरीदी थी। जहां दोनों के परिवार झोपड़ी के घरों में रह रहे थे। दोनों के झोपड़ी नुमा घरों में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से उस समय अचानक आग लग गई जब घर में कोई नहीं था। दोनों परिवारों के बच्चे स्कूल जबकि बाकी परिजन आसपास के खेतों में काम करने गए हुए थे। आग की सूचना पाकर दौड़े गरीब परिजन अपनी आंखों से घरों को जलता देख जोर जोर से रोने लगे।

ग्रामीणों के साथ मिलकर जब तक परिजनों ने आग पर काबू पाया तब तक घर का तकरीबन सारा सामान जलकर राख हो चुका था जिसमें दो माह के बछडे की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल प्रशांत कुमार, ग्राम प्रधानपति सुखविंदर सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। हल्का लेखपाल प्रसाद कुमार ने बताया कि आग से मुन्नूराम के घर में रखी 15 हजार की नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान तथा सौदीप सिंह के घर में 50 हजार की नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
लेखपाल प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पीड़ित परिवारों को उनके द्वारा दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गई है तथा राशन डीलर से खाने के लिए खाद्यान्न दिलवा दिया गया है। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
