रामनगर: हादसे के मामले में अज्ञात कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज
रामनगर, अमृत विचार। बीते दिनों टेंपो और कार की हुई जबरदस्त भिड़ंत के मामले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम बैलगड़ निवासी तुषार मौलिखी ने कहा है कि बीते मंगलवार की रात को उसके पिात मनोज मौलिखी टेंपो में तीन सवारियों को छोड़ने जा रहे …
रामनगर, अमृत विचार। बीते दिनों टेंपो और कार की हुई जबरदस्त भिड़ंत के मामले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम बैलगड़ निवासी तुषार मौलिखी ने कहा है कि बीते मंगलवार की रात को उसके पिात मनोज मौलिखी टेंपो में तीन सवारियों को छोड़ने जा रहे थे। इस बीच रानीखेत रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसके पिता के टेंपो में टक्कर मार दी और फरार हो गया। कार में चालक समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हादसे में उसके पिता समेत सभी सवारियां घायल हो गईं जबकि टेंपो भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल उसके पिता को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है, जहां उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तुषार ने मामले में आरोपी कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
