हल्द्वानी: महिला कांस्टेबल भर्ती मिनी स्टेडियम में कल (रविवार) से
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस महिला कांस्टेबल पदों के लिए रविवार सुबह सात बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मिनी स्टेडियम में शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि नैनीताल जिले में कुल 11384 अभ्यर्थियों ने महिला कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया है। हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम और आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस महिला कांस्टेबल पदों के लिए रविवार सुबह सात बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मिनी स्टेडियम में शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बता दें कि नैनीताल जिले में कुल 11384 अभ्यर्थियों ने महिला कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया है। हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम और आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव में भर्ती होगी। हर रोज 400-400 का बैच शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता में शामिल होंगे। यह परीक्षा पास करने वाले ही अगली परीक्षा के लिए चुने जाएंगे। एसएसपी को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ चार और राजपत्रित अधिकारी भर्ती पर नजर रखेंगे। भर्ती 27 दिनों तक लगातार चलेगी। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि भर्ती संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गईं है।
चंपावत में चार दिन नहीं होगी भर्ती
हल्द्वानी। चंपावत में उपचुनाव होने हैं और इसी के चलते चंपावत जिले की भर्ती चार दिनों तक नहीं की जाएगी। बताया गया कि उप निर्वाचन की प्रकिया के चलते 29 मई से 31 मई तक भर्ती नहीं होगी। जबकि 3 जून को भी इसी वजह से भर्ती नहीं की जाएगी।
खाने और पीने का सामान अपने साथ लाएं
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चनय आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि गर्मी के दिनों में भर्ती हो रही है। ऐसे में प्यास अधिक लगेगी। आवश्यक है कि अभ्यर्थी अपने साथ पानी और खाना जरूर लेकर आएं।
