हल्द्वानी: व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अब अभिभावक भी कर सकेंगे शिकायत, एमबीपीजी कॉलेज में तैयार हो रहा प्लॉन
हल्द्वानी,अमृत विचार। परीक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर अभिभावक महाविद्यालय से शिकायत कर जानकारी दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप की सुविधा भी दी जाएगी। ग्रुप तैयार करने से पहले शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक होगी। फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। एमबीपीजी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने …
हल्द्वानी,अमृत विचार। परीक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर अभिभावक महाविद्यालय से शिकायत कर जानकारी दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप की सुविधा भी दी जाएगी। ग्रुप तैयार करने से पहले शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक होगी। फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
एमबीपीजी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने बताया कि अक्सर विद्यार्थी अपनी समस्याओं को महाविद्यालय में नहीं बता पाता है। लेकिन, वह अपनी दिक्कतों के बारे में परिवार के लोगों में जरूर बात करता है। ऐसी स्थिति में अभिभावक विद्यार्थियों की समस्या को महाविद्यालय में प्राध्यापकों को बता सकते हैं। यदि वह महाविद्यालय नहीं आ पा रहे हैं तो उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप की सुविधा दी जाएगी। जिससे वे अपनी शिकायत को सोशल मीडिया प्लेटफार्म सुविधा के माध्यम से महाविद्यालय तक पहुंचा सकें।
उन्होंने बताया कि यदि कोई कमी होती तो उसमें सुधार का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थी का भी इससे मनोबल बढ़ेगा। कोशिश की जाएगी कि विद्यार्थी को अपनी बात स्वयं कहने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि ऐसा होने से विद्यार्थी में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
