आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में फिर हुआ पेपर लीक, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जुड़े सबसे पुराने महाविद्यालय आगरा कालेज में शनिवार को फिर प्रश्नपत्र लीक हो गया। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक छात्रा के मोबाइल फोन में रसायन विज्ञान का बीएससी द्वितीय वर्ष का पेपर मिलने के …

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जुड़े सबसे पुराने महाविद्यालय आगरा कालेज में शनिवार को फिर प्रश्नपत्र लीक हो गया। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक छात्रा के मोबाइल फोन में रसायन विज्ञान का बीएससी द्वितीय वर्ष का पेपर मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तृतीय पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन शास्त्र की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले छात्रों के मोबाइल फोन पर पेपर आ गया। कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़े गए पांच छात्र-छात्राओं ने इस बात का खुलासा किया। गौरतलब है कि विगत 11 मई को भी आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने द्वितीय पाली शुरू होने से पहले कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन में गणित व जंतु विज्ञान का पेपर पकड़ा था। वे बाहर बैठ कर पेपर सॉल्व कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों पेपरों को निरस्त कर दिया था।

आगरा कॉलेज में शनिवार को तृतीय पाली में कक्ष संख्या 94 में एक छात्रा ने प्रश्न पत्र हल करने के बाद उसे फेंक दिया। शिक्षकों को उस पर शक हुआ, उन्होंने उसकी ओएमआर देखी तो सभी प्रश्नों के उत्तर सही थे। छात्रा घर से एक चिट लेकर आई थी, जिस पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि चार छात्राओं और एक छात्र के पास एक घंटे पहले प्रश्नपत्र पहुंच गया था।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने बताया, “आज एक छात्रा के मोबाइल पर केमिस्ट्री का पेपर मिला। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई। पेपर दोपहर 2:12 बजे उसके मोबाइल फोन पर आ गया था। कल रात में भी मोबाइल फोन पर कुछ सन्देश आए हैं लेकिन वह डिलीट किए गए हैं। आशंका है कल रात में ही पेपर आ गया हो।”

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ की नारेबाजी

डॉ. आम्बेडकर यूनिवर्सिटी में मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। 11 मई को बीएससी थर्ड ईयर के मैथ और जूलॉजी के पेपर लीक हुए थे। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। यूनिवर्सिटी की कमेटी अभी जांच कर रही है। इसी बीच आज शनिवार को आगरा कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर का कैमिस्ट्री का पेपर लीक होने से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शाम आठ बजे आंदोलन कर परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें:-बीपीएससी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, BDO और कॉलेज के प्राचार्य समेत 4 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार