लखनऊ: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने की पीड़िता की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा क्षेत्र में शौच के लिए गई नाबालिग से गावं के युवक ने दुष्कर्म किया है। नाबालिग के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गयी है। जब नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजन आक्रोशित हो गये। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तब उसने पीड़ित के घर वालों पर कुल्हाड़ी से हमला …

लखनऊ। बंथरा क्षेत्र में शौच के लिए गई नाबालिग से गावं के युवक ने दुष्कर्म किया है। नाबालिग के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गयी है। जब नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजन आक्रोशित हो गये। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तब उसने पीड़ित के घर वालों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बंथरा थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिग शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। इसी बीच गांव के रहने वाले अर्जुन ने बाग में उसे पकड़ लिया। फिर वह उससे जोर जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह काफी देर तक उसे विराध करती रही लेकिन अर्जुन ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर आम के बाग में दुष्कर्म किया और आरोपी की लात-ठूंसों से उसकी पिटाई कर दी।

नाबालिग का शोर सुनकर गांव की महिलाएं आ गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। फिर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तब उसने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने बंथरा थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बंथरा इंस्पेक्टर ने बताया कि ये मामला प्रेम-प्रसंग का है। हमले की बात झूठी है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता की जमानत अर्जी पॉक्सो कोर्ट ने की निरस्त

संबंधित समाचार