सीएम उद्धव ठाकरे पर भड़कीं नवनीत राणा, कहा- ये हनुमान चालीसा के खिलाफ हैं और मैं भागने वाली नहीं हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर एक बार फिर पर वार किया है। उन्होंने कहा ये हनुमान चालीसा के खिलाफ हैं और मैं भागने वाली नहीं हूं। नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि …

नई दिल्ली। सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर एक बार फिर पर वार किया है। उन्होंने कहा ये हनुमान चालीसा के खिलाफ हैं और मैं भागने वाली नहीं हूं। नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ने सत्ताा का दुरुपयोग किया है और जनता इसका जवाब जरूर देगी। वहीं नवनीत राणा ने कहा कि कल उद्धव ठाकरे ने एक सभा को संबोधित किया।

उद्धव सरकार ने कहा कि ये सभा मुंबई बीएमसी के लिए है और लोग पूरे महाराष्ट्र से बुलाये गए थे। उन्होंने आगे कहा  इस सभा में उद्धव ने गरीबों की परेशानी के बारे में बात नहीं की, रोजगार के बारे में बात नहीं की। महाराष्ट्र की जनता भयानक बिजली संकट से जूझ रही है इसको लेकर कोई बात नहीं हुई। इनको केवल हनुमान चालीसा से दिक्कत है ये हनुमान चालीसा के खिलाफ हैं और मैं इनसे भागने वाली नहीं हूं।

ये भी पढ़ें- माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ, कल चुने गए थे विधायक दल के नेता

 

 

 

संबंधित समाचार