बरेली: उधारी मांगने से गुस्साए दबंगों ने परिवार पर बरसाईं लाठियां, जानवरों को भी पीटा, 17 लोग घायल
बरेली, अमृत विचार। बरेली के गांव आमडंडा में उधारी मांगने से गुस्साए दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वहीं गुस्साए दबंगों ने घर में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं तोड़फोड़ के बाद जानवरों को भी लाठियों से पीटा। बता दें घटना शनिवार रात की है जब गांव में रहने वाले …
बरेली, अमृत विचार। बरेली के गांव आमडंडा में उधारी मांगने से गुस्साए दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वहीं गुस्साए दबंगों ने घर में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं तोड़फोड़ के बाद जानवरों को भी लाठियों से पीटा। बता दें घटना शनिवार रात की है जब गांव में रहने वाले नबी अहमद ने गांव में रहने वाले कुछ लोगों से खेतों की जुताई और धान की कटाई की पुरानी उधारी मांगी।
जिसके बाद गांव के ही अतीक, ताहिर, परवेज, मकसूद व फारूक ने एक राय होकर नबी अहमद के परिवार पर लाठी, डंडों और तलवार से हमला कर दिया। जिसमें शहनाज़, बतूलन, सिम्मी,अतीक, तस्लीम समेत 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दबंगों ने घरों में भी तोड़ फोड़ की, और जानवरों तक को लाठियों से पीटा। जिसमें एक बकरी की मौत हो गई। वहीं पीड़ितों का यह भी आरोप है कि दबंग 20 हजार रुपए और चार एंड्रॉयड फोन भी छीनकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सेवानिवृत्त चालक-परिचालकों को फिर रोडवेज बस दौड़ाने को मिलेगी
